...जब एक साथ दिखे बाबा रामदेव और रणवीर सिंह

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 07 दिसम्बर 2016, 4:33 PM (IST)

बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ​बेफिक्रे रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार। इसके साथ ही अभिनेता अपनी इस फिल्म प्रमोशन के लिए काफी व्यस्त है। इन सबके अलावा रणवीर एक चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रणवीर और योगगुरू बाबा रामदेव दोनों एक साथ नजर आए। अब जब एनर्जी बम रणवीर सिंह और येगगुरू बाबा रामदेव एक साथ मंच पर होंगे तो जाहिर सी बात है, नजारा काफी दिलचस्प होगा। कार्यक्रम के दौरान जब रणवीर ने बाबा को अपने साथ डांस करने के लिए बुलाया तो रामदेव ने कहा कि उन्हें डांस करना नहीं आता, ठोकना आता है। इसका जवाब देते हुए रणवीर बोले, अच्छा होता अगर आप दो-चार डांस स्टेप्स ठोक लेते! तब बाबा ने कहा कि मेरा वाला डांस सूर्य नमस्कार का होता है, और तुम्हें साथ में करना पड़ेगा।

# 14 साल, 33 फिल्में, दो ब्लॉकबस्टर, 9 असफल

इस पर उनका स्वागत करते हुए रणवीर ने खुद भी उनके ताल मिलाने की कोशिश की। लेकिन फाइनली रणवीर ने बाबा जी के हुनर का लोहा मान लिया। बाबा ने रणवीर को पतंजलि का आटा और दलिया खाने की सलाह दी। रणवीर ने कहा कि उन्हें सिक्स पैक ऐब्स चाहिए तो बाबा ने उन्हें अपने ऐब्स दिखा दिए।

# बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा!

साथ ही सलाह दी पतंजलि च्यवनप्राश खाया करो। इस दौरान बाबा और रणवीर योग और डांस का ऐसा तालमेल ​बैठाया की दर्शक हंसने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम के दौरान जब बाबा ने रणवीर से पूछा कुश्ती करनी है? तो इसका अपने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए रणवीर बोले, ये क्या कर रहे हो बाबाजी। अपका बच्चा हूं मैं।

# अनसुलझी पहेली बनी हुई है इन सितारों की मौत

मेरी पैंट इतनी टाइट है फिर भी मैंने आपके साथ योग किया, ज्याद करता तो यह फट सकती थी। रणवीर की इस बात पर सभी दर्शक ठहाके लगाकर हसने लगे। इस शुक्रवार को 9 दिसंबर को रणवीर सिंह की फिल्म बेफिक्रे रिलीज हो रही है। जिसमें वहा वाणी कपूर के साथ दिखाई देंगे।
# सलमान की Blacklist में इन नामी सितारों के नाम!