पालमपुर(कांगड़ा) । विधानसभा अध्यक्ष, बृज बिहारी लाल बुटेल ने बुधवार को
पालमपुर हलके की ग्राम पंचायत कोठी-पाहड़ा में साढ़े 76 लाख रुपये की लागत से निर्मित
पेयजल योजना कोठी पाहड़ा के संवर्धन का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित
करते बुटेल ने कहा कि पेयजल की कमी वाले क्षेत्रों में नलकूप और हैैंडपंप लगाकर
पेयजल में सुधार करने के निर्देश विभाग को दिये गये हैं, इसके अतिरिक्त पालमपुर हलके
में प्राकृतिक जल स्त्रोतों की पहचान कर इनका उपयोग पेयजल के रूप में करने के लिए विभाग
को निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने कहा कि पालमपुर हलके में पांच स्थानों पर नलकूप
स्थापित किये जा रहे हैं और इन पर 1 करोड़ 30 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने
कहा कोठी पाहड़ा पेयजल योजना के संवर्धन से कोठी पाहड़ा, लोअर बोधल और जुगेहड़ मनियाड़ा
गांव की लगभग 3 हजार लोगों को नलकूप का शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा। उन्होंन विभाग को
मार्च 2017 से पहले इस पेयजल योजना को आरंभ करने के निदेश दिये।
उन्होंने कहा कि पालमपुर
हलके में बिजली के सुधार के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये के नये ट्रांसफार्मर लगाये गये हैं
और कोठी तथा पाहड़ा क्षेत्र में भी शीघ्र दो नये ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए जायंेगे।
उन्होंने कहा कि घाड़-रोपा सड़क मार्ग के सुधार और विस्तार पर 1 करोड़ 82 लाख रुपये व्यय
किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की मांग पर मनियाड़ा में प्राथमिक
स्वास्थ्य केंद्र दिया गया और इसके भवन निर्माण पर 82 लाख रुपये व्यय किये जा रहे और
एक वर्ष में इसका कार्य पूरा कर लिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि घाड़ मैदान का कार्य भी
जोरों पर है और इस मैदान पर 21 लाख रुपये पर व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण
विभाग को अंगारिया वस्ती में मंद खड्ड पर पुल निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के
आदेश दिये।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोठी पाहड़ा की प्रधान बबली देवी, रोशन लाल
चैधरी, भवारना विकास खण्ड एफएसी अध्यक्ष सुरजीत पठानियां, रमेश मांगी, एक्सईएन आईपीएच
दिनेश लोहिया, एसडीओ त्रिलोक धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के
गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इंदिरा गांधी सी‘मर्दानगी’वाली थीं जयललिता