सिंगर हिमेश रेशमियां इस बार अपने पारिवारिक मामले को लेकर चर्चा में आए हैं।फिल्म आशिक बनाया अपने के टाइटल सॉन्ग से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले हिमेश रेशमियां अपनी 22 साल की शादी को खत्म करने जा रहे है। जी हां आई खबरों की मानें तो हिमेश और उनकी पत्नी कोमल ने मंगलवार को बांद्रा के फैमिली कोर्ट में डिवोर्स फाइल किया है। मिली जानकारी के अनुसार हिमेश रेशमियां का किसी से अफेयर है। कुछ साल पहले हिमेश और टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर के बीच कुछ संबंधो को लेकर खबरे आ चुकी है। हिमेश और कोमल का कहना है कि दोनों आपसी समझ से अलग हो रहे हैं। तलाक का फैसला किसी दबाव में नहीं लिया गया है। अलग होने के बाद भी दोनों एक दूसरे के परिवार का हिस्सा बने रहेंगे। साथ ही बेटे शिवम को दोनों ने साथ मिलकर पालने का फैसला किया है।
# सलमान की बात सुन दीपिका हुईं शर्म से लाल
सलमान को अपनी सफलता की बैकबोन मानते हैं हिमेश
हिमेश ने 1998 में
सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या के साथ संगीतकार के तौर पर
अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद हिमेश ने तेरे नाम, बॉडीगॉर्ड और
प्रेम रतन धन पाओ जैसी सलमान की फिल्मों में भी संगीत दिया।
# जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं अपनाया ससुराल ने
अपने नए
म्यूजिक वीडियो आप से मौसिकी के बारे में हिमेश ने कहा, सलमान ने इसे देखा
और उन्हें ये पसंद आया। मैं इससे बहुत खुश हूं। मैं उनका कर्जदार हूं। वो
मेरी कामयाबी की रीढ़ की हड्डी रहे हैं।
# 14 साल, 33 फिल्में, दो ब्लॉकबस्टर, 9 असफल