महिलाओं की शर्ट के बटन बाई तरफ ही क्यों!

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2016, 4:27 PM (IST)

नई दिल्ली। आपने कभी सोचा है कि महिलाओं और पुरूषों के शर्ट में बटन अलग-अलग साइड में होते हैं। दरअसल महिलाओं के शर्ट में बटन बाईं तरफ होते हैं, जबकि पुरूषों की शर्ट में दाईं तरफ बटन होते हैं। हमारे शर्ट में बटन होने के पीछे कई थ्योरी हैं और पिछली कई सदियों की परंपराओं से इसके तर्क दिए गए हैं। बताया जाता है कि पहले आदमी खुद अपने कप़डे पहनते थे, जबकि महिलाओं को दूसरी महिला कप़डे पहनाते थे और अधिकतर लोग दाहिने हाथ से काम करते थे। इसी वजह से पुरूषों के शर्ट में दाईं तरफ बटन लगे होतें हैं जबकि महिलाओं के कप़डों में बाईं तरफ बटन होते थे, क्योंकि उन्हें दूसरे महिलाएं कप़डे पहनाती थी।
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

एक और थ्योरी के अनुसार पहले पुरूष दाएं हाथ में तलवार रखते थे जबकि महिलाएं अपने बाएं हाथ में बच्चे रखती थी। पुरूषों को बटन बंद करने या खोलने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेना पडता था, इसलिए उनके शर्ट में दाईं तरफ बटन होते हैं। जबकि महिलाओं के साथ इसका उल्टा होता है, इसलिए महिलाओं के कप़डे में बाईं तरफ बटन होते हैं। पहले महिलाओं और पुरूषों के परिधान में कई विभिन्नताएं होती थी, लेकिन वक्त गुजरने के साथ ही महिलाओं और पुरूषों को समान अधिकार दिए जाने के साथ ही उनके कप़डे भी लगभग एक जैसे होने लगे। इसलिए महिलाओं और पुरूषों के कप़डों में हल्का सा अंतर बनाने के लिए भी ऎसा किया गया। वहीं इसका कनेक्शन नैपोलियन से भी है।
बताया जाता है कि नेपोलियन ने महिलाओं के कप़डों में बाईं तरफ बटन लगाने का आदेश दिया था। दरअसल नैपोलियन हमेशा एक हाथ शर्ट में डालकर ख़डे होते थे और महिलाओं को इससे अलग करने के लिए उन्होंने ऎसा किया था। क्योंकि महिलाएं उनका मजाक बनाने के लिए उनकी नकल करने लगी थी। साथ ही कप़डे निर्माताओं की कई रणनीतियों की वजह से भी महिलाओं और पुरूषों के कप़डों के बटन अलग-अलग तरफ लगाए गए थे।