प्रेमी जो़डों के लिए अच्छी खबर...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2016, 3:17 PM (IST)

नई दिल्ली। वैलेंटाइंस डे पर प्रेमी जो़डों के लिए बडी राहत की खबर है। इस बार उन्हें वैलेंटाइंस डे का विरोध करने वाले संगठनों से डरना नहीं प़डेगा। दरअसल, बजरंग दल और शिवसेना ने फैसला किया है कि वे इस वैलेंटाइन डे को प्रेमी जोडों को परेशान नहीं करेंगे। बता दें कि हर साल शिवसेना और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं इस दिन का विरोध करते हैं। ये संगठन इसे संस्कृति का अपमान बताते थे।

हालांकि रिपोर्ट के अनुसार इस साल बजरंग दल और शिवसेना ने वैलेंटाइन डे पर किसी भी प्रेमी जो़डे को परेशान नहीं करने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं शिवसेना की यूथ विंग युवा सेना ने भी अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे प्रेमी जो़डों को परेशान ना करें।