पुलिस कांस्टेबल पर लगाया शोषण का आरोप, न्याय की मांग

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016, 11:25 PM (IST)

अजमेर। सरवाड़ थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल पर शादी के बाद दूसरी शादी कर महिला का शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सरवाड़ में कार्यरत कांस्टेबल विनोद ने शादी के बाद उसकी वीडियो क्लिपिंग बनाई और उसे ब्लैकमेल करता रहा। साथ ही पिछले तीन साल तक शोषण भी किया। जिसके बाद स्कूल का संचालन करने वाली पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। लेकिन अब पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी की ओर से तीन साल तक शोषण करने के बाद गर्भ ठहरने पर उसका गर्भपात कराने और अब उसे खुद के पुलिस में होने की धमकी देकर कुछ नहीं बिगाड़ सकने की धमकी भी दी। पीड़िता ने मंगलवार को आईजी मालिनी अग्रवाल से मिलकर मामले में न्याय की जांच की मांग की।
हिन्दु विवाह, मुस्लिम निकाह एक साथ, देखिए रोचक तस्वीरें...