श्रीगंगानगर । अनुसूचित जाति, जनजाति आरक्षण मंच ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 61 वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके कई जनप्रतिनिधियों और विभिन्न समाजों के लोगों ने अम्बेडकर सर्किल पहुंचकर संविधान निर्माता को याद किया। कार्यक्रम में मंच पर कालूराम ने अतिथियों का स्वागत किया और सभी ने बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित कर देश से छुआछूत मिटने के लिए बाबा साहेब के किये गए संधर्ष को याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा की समाज में समस्र्था का वातावरण बने इसके लिए छुआछूत को मिटाने और शिक्षा का पर्याप्त प्रचार प्रसार करने की जरूरत हे इस मौके पर सभी वक्ताओं ने बाबा साहेब की फोटो को माला पहनाकर याद किया।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह