जौनपुर। दो युवकों में किसी बात को लेकर
कहासुनी हो जाने पर एक युवक अपने कुछ साथियों को लेकर दूसरे युवक को जमकर मारा पीटा
।पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा न दर्ज होने पर व्यापारियों ने पुलिस और सपा के एक
मंत्री से नाराज होकर बाजार को मंगलवार को बंद रखा।
जानकारी के मुताविक थाना सरपतहां क्षेत्र के अर्सिया बाजार निवासी
मुन्ना सोनी पुत्र रामराज सोनी रविवार को घर से कुछ दूर शाम चार बजे बाजार गए थे वही पर उक्त गांव अर्सिया डिहवा के कुछ यादव के दबंग लड़कों ने
किसी बात को लेकर कहासुनी करते हुए जमकर मार पीट दिए।पीड़ित मुन्ना सोनी ने दबंगों
के खिलाफ लिखित तहरीर पुलिस चौकी अर्सिया पर दी लेकिन सपा के एक मंत्री के दबाव के
चलते पुलिस पीड़ित का मुकदमा नही दर्ज कर रही है। मामला यादव के होने के
नाते ऐसा हो रहा है।इसी बात से नाराज होकर मंगलवार को सुबह व्यापारियों ने एक जुट
होकर पुलिस और सपा के मंत्री के खिलाफ अर्सिया बाजार पूरा बंद रहा । व्यापारियों
ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित का मुकदमा दर्ज करके दबंगों को गिरफ्तार किया जाए।वही चर्चा
है कि कुछ दबंग आए दिन व्यापारियों को परेशान करते रहते हैं।
इंदिरा गांधी जैसी ‘मर्दानगी’ व गजब की समझ रखने वाली थीं जयललिता