खबर का असर,,,,,डीसी की फटकार, एमएस ने लिया जायजा

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016, 12:23 PM (IST)

सोनीपत। नागरिक अस्पताल में हरे फलदार पेड़ों की कटाई को लेकर जिला उपायुक्त संज्ञान लिया है। उपायुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिये। वहीं दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की बात कही है। वहीं मामले में नागरिक अस्पताल के मेडिकल सुप्रीडेंट ने मौके का जायजा लेकर कर्मचारियों को फटकार लगाई।

वहीं कर्मचारियों को आगे से हरे पेड़ को न काटने का आदेश दिया। बता दें कि प्रदेश में सरकार हरियाली को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास कर रही है। प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लाखों हवादार व फलदार पेड़ों को लगाया जा रहा है। सालों के बाद ये पेड़ फलदार और छायादार बन पाते है। लेकिन स्वास्थ्य के प्रहरियों को अधिकारियों की नाक तले काटा जा रहा है। ऐसे ही मामला नागरिक अस्पताल का है। जहां अस्पताल परिसर में हरे फलदार पेड़ों को काट दिया गया। जहां से पेड़ों को काटा गया है वहां से प्रतिदिन नागरिक अस्पताल के उच्च अधिकारी गुजरते है।

लेकिन अधिकारियों को हरियाली से प्यार नहीं है। उनकी नाक तले कर्मचारी हरे पेड़ों को काट रहे है। परिसर में काटे गये हरे पेड़ों की खबर को खास खबर बेब ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर पर संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिये। वहीं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की बात कही है।

नागरिक अस्पताल परिसर में काटे जा रहे है हरे पेड़


खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी