नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में आज जयललिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई,जिसके बाद कार्यवाही पूरे दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। जयललिता ने सोमवार रात 11.30 बजे चेन्नई के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली।
उनके निधन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी शोक जताया है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कहा कि जयललिता एक फायटर थी जो आखिरी वक्त तक अपनी बीमारी से फाइटर की तरह लड़ती रहीं। वहीं लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी मीडिया से बातचीत में दुख जताते हुए कहा कि जयललिता एक अच्छी प्रशासक थी।
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जयललिता एक उभरता हुआ सितारा थीं जिनकों आखिरकार हमने खो दिया है।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह तमिलनाडु ही नहीं पूरे देश के लिए क्षति है। मुझे विश्वास है कि उनकी पार्टी उनके दिखाए गए रास्ते पर चलेगी।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा है कि यह तमिलनाडु के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने गरीबों के लिए बहुत काम किया है जो हमेशा याद रखा जाएगा।
# खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी
वहीं केंद्र सरकार ने जयललिता के निधन पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया। राष्ट्रपति भवन पर लगा तिरंगा झुकाया गया है।
# खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी