समुद्र में उतरते समय पलटा नौसैनिक युद्धपोत बेतवा

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016, 07:01 AM (IST)

नौसेना का युद्धपोत आइएनएस बेतवा सोमवार को ड्राई डॉक से समुद्र में उतारते समय पलट गया। इस हादसे में दो नौसैनिक मारे गए और 14 घायल हो गए। मारे गए दोनों नौसैनिक नीरज राय और आशुतोष पांडे नौसेना की इंजीनियरिंग सेवा से जुड़े थे। इस बीच, नौसेना अध्यक्ष एडमिरल सुनील लांबा स्थिति का जायजा लेने के दिल्ली से मुंबई पहुंच रहे हैं।