रसूखदारों को बचाने के लिए जेडीए ने बदला अलाइनमेंट

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 दिसम्बर 2016, 8:53 PM (IST)

जयपुर। विधाणी ग्राम स्थित गोपाल सागर को द्रव्यवती नदी के सौन्दर्यकरण प्रोजेक्ट के अलाइनमेंट में लेने से आश्रम से जुड़े लोगों ने रोष जताया है। लोगों को कहना है कि आश्रम से आसपास के कई हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है। इससे पहने आश्रम केे लोगों ने रविवार को सांसद रामचरण बोहरा के निवास पर जाकर गोपाल सागर को बचाने की गुहार लगाई। बोहरा ने लोगों को गोपाल सागर को बचाने के लिए पूरा विश्वास दिलवाया है। इस संबध में सांसद बोहरा ने सोमवार को जेडीसी से भी मुलाकात कर आश्रम के बारे में बातचीत की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जेडीए के अधिकारी रसूख वाले लोगों की जमीन को बचाने के लिए अलाइनमेंट बदल कर तिरछा कर दिया है। जेडीए के अधिकारी चाहे तो दूसरी तरफ चौड़ाई को बढ़ा सकते हैं।




खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

हजारों लोगों के आस्था का केन्द्र

हजारों लोगों की आस्था का केन्द्र गोपाल सागर प्रोजेक्ट की जद में आ रहा है। जेडीए के इंजिनियरों के बनाए गए प्रोजेक्ट में आश्रम का आधा हिस्सा जिसमें गोपाल सागर कुआ, भजनी देवी का समाधी स्थल एवं एक पीपल का पेड़ आ रहा है। स्थानीय निवासी इन्दर यादव का कहना है कि गोपाल सागर जयपुर शहर ही नहीं बल्कि देश भर से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं का आस्था का केन्द्र है। यदि गोपाल सागर को हटा दिया तो आश्रम में कुछ नहीं बचेगा। इसके जल में दिव्य औषधी गुण होने से इसके जल का सेव कर हजारों लोग रोग मुक्त हुए है।

इनका कहना है कि

विधाणी ग्राम स्थित गोपाल सागर के मामले में सर्व कराया जाएगा, उसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
जेडीसी, वैभव गलारिया

विधाणी ग्राम स्थित गोपाल सागर एक धार्मिक स्थल है, इस संबध जेडीसी से भी मुलाकात की है। इस बारे में मैं आश्रम में जाकर मौका स्थिति को देखूंगा और जेडीए के अधिकारियों से मिलकर मौका मुआयना करवाउंगा।

सांसद, रामचरण बोहरा

विधानी धाम एक धार्मिक स्थल है जिससे कई लोगों की मान्यताएं । गोपाल सागर कोई साधारण जलस्त्रोत नहीं बल्कि आश्रम की प्राण वायु है। इस जल स्त्रोत से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए।

गोपाल सागर आश्रम प्रवक्ता, लक्ष्मीनिधि महाराज
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह