दशमेश अकादमी में सीबीएसई की सेमीनार आयोजित

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 दिसम्बर 2016, 8:39 PM (IST)

श्री आनंदपुर साहिब। उत्तर भारत की सबसे प्रसिद्ध अकादमी दशमेश अकादमी में सेन्ट्रल बोर्ड आफ एजुकेशन की तरफ से सेमीनार आयोजित किया गया। इसमें पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के 35 अध्यापकों ने हिस्सा लिया।
इस सेमीनार के कोआडिनेटर श्रीमती वेघा शर्मा और डॉक्टर अनिल कुमार प्रोफ़ेसर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ थे। इस सेमीनार में लिंग भेदभाव और असमानता पर विचार व्यक्त किए।
नस्ली भेदभाव शोषण को रोकने और औरतों के हित्तों की रक्षा संबंधी हमारे संविधान मैं उपलब्ध नियमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और क़ानून के दाईरे के अंदर रह के काम करने की बात की गई। इस मौके पर अकादमी के निदेशक जे एस घुमान ने भी अपने विचार पेश किये।

हिन्दु विवाह, मुस्लिम निकाह एक साथ, देखिए रोचक तस्वीरें...