ठण्ड बढ़ने के साथ बदली हिरणों की दिनचर्या

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 दिसम्बर 2016, 7:58 PM (IST)

जोधपुर। रेगिस्तान में सर्दी ने दस्तक दे दी है और रेतीले टीले रात में ठिठुरने लगे हैं। साथ ही दिन में हल्की गरमी का भी अहसास हो रहा है। जहां मौसम बदलने के साथ रात में सर्दी के चलते लोगों की दिनचर्या बदली है। वहीं सुबह के समय भी लोग गरम कपड़ों में लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं। सर्दी के तेवर तीखे होते ही सुबह-शाम लोग स्वेटर और जर्सी में नजर आने लगे हैं। वही बाजारों में रजाइयों कंबलों सहित गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है। साथ ही जानवरों के लिए हल्की ठंडक की आहट उनके मिजाज पर असर डाल रही है। जोधपुर के पब्लिक पार्क में रहने वाले हिरनों की अठखेलियां बता रही है कि सर्द मौसम की आवक ने इन्हें खुशमिजाज बना दिया है।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

इनकी देखभाल में लगे वन्यरक्षकों के अनुसार मिट्टी में सर्दी की सौंधी सी महक उठने के संकेतों पर हिरणों ने भी ताल से ताल मिलानी शुरू कर दी है। चिकित्सक श्रवण सिंह कहते है कि ज्यादा सर्दी इनके लिए नुकसानदेह है लेकिन इन दिनों की सर्दी हिरणों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी है और यही वजह है कि ये बड़े खुश मिजाज में नजर आ रहे है।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह