विश्व मृदा दिवस पर किसानों ने जानी मिट्टी का महत्व

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 दिसम्बर 2016, 5:42 PM (IST)

दौसा। विश्व मृदा दिवस के मौके पर सोमवार को कृषि विभाग व कृषि अनुशंधान केन्द्र की ओर से किसानों को मिट्टी के महत्व की जानकारी दी गई। किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिस में खेत की मिट्टी की गुणवत्ता व उस में मिले अनयवों को लेकर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विधायक शंकर शर्मा व कृषि विभाग से जुड़े कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को मिट्टी व उर्वरकों के आपसी तालमेल को लेकर बनाए गये पोस्टर्स का विमोचन किया गया। इस मौके पर कृषि प्रदर्शनी भी आयोजन किया गया।


रैंप पर सोनम कपूर ने बिखेरा जलवा