प्रधानमंत्री के गुुरुद्वारे में टोपी पहनकर जाने पर विवाद

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 दिसम्बर 2016, 2:44 PM (IST)

पटियाला। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी व अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहमद अशरफ गनी अमृतसर में हरमंदिर साहिब में माथा टेकने गये थे। जहां उन्होंने सर पर टोपी पहनी हुई थी जिस को लेकर सिख समाज में इस पर विवाद शुरू हो गया है।

इस पर एसजीपीसी प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा की किसी भी देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री हो उन्हें दरबार साहिब की मर्यादा भंग करने का कोई अधिकार नहीं है। बडूंगर ने कहा की मीडिया में आई खबरों के बाद वह इस बात की जांच कर रहे हैं और इसके लिए जत्थेदार साहिबान को कह दिया गया है जो जांच कर अपना फैसला सुनाएंगें।


खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह