गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने हाड़ौती के डॉक्टरों के साथ साझा किए अनुभव

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 04 दिसम्बर 2016, 7:52 PM (IST)

कोटा। हाड़ौती गेस्ट्रोकेयर ट्रस्ट की ओर से रविवार को गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में 50 गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने हाड़ौती के डॉक्टरों के साथ अपने अनुभव साझा किए। अधिवेशन में पेट, लिवर ओर पीलिया रोग पर भी परिचर्चा की।

गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर डीएडी खिलजी ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में दिल्ली से गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर अनिल अरोड़ा ने हैपेटाइटिस, डॉक्टर एएस पुरी ने आंतों की बीमारियां, डॉक्टर रमेश रूपराय ने अग्नाशय संबंधित बीमारियों के बारे में जानकारी दी। अधिवेशन में नवीनतम एंडोस्कोपी पद्धति पर भी चर्चा हुई। अधिवेशन में 300 से अधिक डॉक्टरों ने भाग लिया।

खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी