19 साल के जिम्नास्ट ब्रजेश यादव की मौत

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 04 दिसम्बर 2016, 7:57 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय जिम्नास्टिक जगत के लिए उस समय बुरी खबर आई जब अभ्यास के दौरान घायल हुए 19 साल के जिम्नास्ट ब्रजेश यादव की शनिवार को मौत हो गई। ब्रजेश कुछ दिन पहले आगरा में जिम्नास्टिक्स की फ्लोर एक्सरसाइज के दौरान हैंडस्प्रिंग फॉरवर्ड डबल सोमरसॉल्ट करते वक्त घायल हो गए थे।

ब्रजेश राज्य स्तर के मेडल विजेता रहे हैं और नेशनल्स के लिए तैयारी कर रहे थे। ब्रजेश आगरा में प्रैक्टिस के दौरान घायल हुए थे। उनकी मौत गुडगांव के पारस हास्पिटल में शनिवार को हुई। वह आगरा के एक निजी हॉस्टल में रहकर ट्रेनिंग कर रहे थे।


# खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

ब्रजेश अभ्यास के दौरान दीपा कर्माकर के द्वारा वॉल्ट में की जाने वाली फ्लोर एक्सरसाइज (हैंडस्प्रिंग फॉरवर्ड डबल समरसॉल्ट) करने का प्रयास कर रहे थे कि उनके साथ दुर्घटना हो गई। उनकी मदद के लिए खेल और बॉलीवुड की हस्तियों ने प्रयास किए थे। रियो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली जिम्नास्ट दीपा कर्मकार ने ब्रजेश के इलाज के लिए 50 हजार की मदद दी थी। पूरे देश के जिम्नास्टों ने मिलकर उनके इलाज के लिए लगभग 5 लाख रूपए इकटे किए थे।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी उनकी मदद के लिए अपील की थी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए वीडियो संदेश भेजा था। हालांकि दुआएं उनके काम नहीं आ सकीं और ब्रजेश ने शनिवार को इलाज के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया।
# 13800 करोड आय का खुलासा करने वाला गुजरात का महेश शाह फरार