मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद जुझार सिंह के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 04 दिसम्बर 2016, 6:36 PM (IST)

कोटा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को कोटा पहुंचकर पूर्व मंत्री भरत सिंह के पिताजी एवं पूर्व सांसद जुझार सिंह के निधन पर सिविल लाइंस स्थित उनके पैतृक निवास पर स्व. सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर संवेदना व्यक्त की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद जुझार सिंह से जुड़े संस्मरणों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश को उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। वे एक अच्छे नेता थे, जिन्होंने लोगों की मन से सेवा की। मुख्यमंत्री पूर्व सांसद के पुत्र जयदीप सिंह, भरत सिंह एवं दीप सिंह तथा महिला परिजनों से भी मिलीं तथा उन्हें दिलासा दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ विधायक अशोक परनामी, सांसद ओम बिरला, राजस्थान हज कमेटी अध्यक्ष अमीन पठान, विधायक प्रहलाद गुंजल,चन्द्रकांता मेघवाल, संदीप शर्मा, विद्याशंकर नंदवाना एवं हीरा लाल नागर, महापौर महेश विजय, नगर विकास न्यास अध्यक्ष आर.के.मेहता एवं जयवीर सिंह अमृतकुआं मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने श्याम सुंदर शर्मा की कुशलक्षेम जानी


साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को कोटा प्रवास के दौरान कोटा हार्ट अस्पताल में भर्ती राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य श्याम सुंदर शर्मा की कुशलक्षेम जानी। वे अस्पताल में शर्मा से मिलीं तथा चिकित्सकों से उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर शीघ्र उनके स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज कोटा के प्राचार्य डॉ. गिरीश वर्मा से भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री की जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने की अगवानी



खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की हेलिकॉप्टर से कोटा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने अगवानी की। इस मौके पर सांसद ओम बिरला, विधायक प्रहलाद गुंजल,चन्द्रकांता मेघवाल, संदीप शर्मा, विद्याशंकर नंदवाना एवं हीरा लाल नागर, महापौर महेश विजय, नगर विकास न्यास अध्यक्ष आर.के.मेहता, जिला कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर, पुलिस अधीक्षक, शहर सवाई सिंह गोदारा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्येन्द्र कुमार ने भी अगवानी की। मुख्यमंत्री शाम को हेलिकॉप्टर से जयपुर रवाना हो गईं।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह