रोहिताश्व शर्मा अंतरराज्यीय जल वितरण समीक्षा सेल के अध्यक्ष मनोनीत

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 04 दिसम्बर 2016, 5:59 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने पूर्व परिवहन मंत्री रोहिताश्व शर्मा को राजस्थान स्तर पर विभिन्न अंतरराज्यीय जल वितरण सम्बन्धित समस्याओं की समीक्षा करने के लिए गठित सेल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। शर्मा 3 बार विधायक रह चुके हैं। अंतरराज्यीय जल विवादों के चलते इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभिन्न प्रदेशों के साथ हुए जल वितरण समझौतों के बारे में यह सेल विचार-विमर्श कर विवादों का हल करने की दिशा में काम करेगी। मनोनयन के बाद रोहिताश्व शर्मा ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का आभार प्रकट किया है और कहा है कि मुख्यमंत्री जी ने उन पर विश्वास कर जो जिम्मेदारी दी है उसे वे निष्ठापूर्वक निभाएंगे।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos