जिले के सभी ब्लॉक में युवा महोत्सव मनाया

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 04 दिसम्बर 2016, 5:36 PM (IST)

झुंझुनूं। राजस्थान युवा बोर्ड एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सभी ब्लॉक में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया। ब्लॉक का आयोजन शहीद कर्नल जेपी जानूं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ।
जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच थे। प्रतियोगिता में डीईओ सैकंडरी इजहार अहमद सहित अन्य शिक्षा अधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता संयोजक मनीराम मंडीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 72 संभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। इसी क्रम में खेतड़ी ब्लॉक का आयोजन राजकीय जयसिंह उमावि में हुआ। जिसमें 15 वर्ष से 29 वर्ष तक के एक सौ प्रतिभागिओ ने भाग लिया। नवलगढ़ ब्लॉक का आयोजन बसावा गांव के सेठ सीताराम क्याल राजकीय आदर्श उमावि में हुआ। वहीं चिड़ावा ब्लॉक का आयोजन राउमावि देवरोड़ में हुआ। जिसमें 13 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।


बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज