US:बार में आग, 9 की मौत,25 लोग लापता

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 04 दिसम्बर 2016, 10:49 AM (IST)

वाशिंगटन। अमेरिका के ओकलैंड के एक बार में शनिवार रात को भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग लापता हैं। यह आग ओकलैंड के इतिहास की सबसे भीषण आग है। सैन फ्रांसिस्को के दो मंजिली इमारत में शुक्रवार रात को पार्टी हो रही थी कि रात लगभग 11.30 बजे आग लग गई। यह पार्टी रात नौ से सुबह चार बजे तक चलने वाली थी और जिस समय आग लगी उस समय दर्जनभर लोग अंदर थे। आग लगने से छत ढह गई।


# रैंप पर सोनम कपूर ने बिखेरा जलवा

ओकलैंड दमकल विभाग प्रमुख टेरेसा डेलोच रीड ने शुरुआती जांच के नतीजों के आधार पर बताया कि अभी तक 13 लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी ऐसी कई इमारतें हैं जिनकी तलाश की जानी बाकी है।’’
(आईएएनएस)

# खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह