उ.भारत में कोहरा:54 ट्रेनें लेट व 11रद्द

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 04 दिसम्बर 2016, 08:55 AM (IST)

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भार में रविवार को भी घना कोहरा छाया हुआ है। भारी कोहरे की वजह से दिल्ली से उडान भरने वाली चार इंटरनेशनल और पांच डोमेस्टिक फ्लाइट्स लेट हुई है। वहीं, दिल्ली-हैदराबाद फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। भारी कोहरे का असर रेल ट्रैफिक पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 54 ट्रेनें देरी से चल रही है। वहीं, 12 ट्रेनों का समय बदलना पडा। इसके अलावा 11 ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।
# खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

आज देश के कई शहरों में घटना कोहरा देखा गया। 9 बजे तक विजिबिलिटी काफी कम रही। भोपाल में सुबह काफी घना कोहरा छाया। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम थी। इसके पहले भी शनिवार को भी विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब थी। पारा 26.5 डिग्री से नीचे चला गया।
लखनऊ, चंडीगढ, अंबाला, दिल्ली- एनसीआर के इलाकों में भी रविवार को विजिबिलिटी काफी कम दर्ज हुई। शनिवार को दिल्ली में मिनिमम टेम्प्रेचर 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।
# रैंप पर सोनम कपूर ने बिखेरा जलवा

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से काफी नमी आ रही है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। हवाओं का रुख उत्तर की तरफ है। तापमान गिरा और मौसम ठंडा हुआ है। यही वजह है कि नमी और ठंडक मिलकर कोहरे में बदल गई। इससे काफी घना कोहरा देखा जा रहा है।

कोहरे के कारण बिहार के कुछ जिलों में शनिवार को अलग-अलग एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हो गयी। ये हादसे रोहतास और पटना जिले में हुए। यूपी के लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद और वाराणसी में रविवार को घने कोहरे की खबर है। कोहरे से जुडे हादसों में शनिवार को राज्य में पांच लोगों की मौत गई।
# खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी