चोरी के मामले का खुलासा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 दिसम्बर 2016, 9:40 PM (IST)

कैथल। अज्ञात व्यक्ति की ओर से रात के समय मकान में सेंधमारी करने और सोने चांदी के जेवरात चुराने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रिमांड के दौरान पूछताछ करते हुए आरोपी के पास से हजारों रुपए मूल्य के चोरी किए गए जेवरात, अंगूठी और चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर दिया गया। जहां कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी