उदयपुर। रुचिका हत्याकांड मामले का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया। 1 दिसंबर को शोभागपुरा क्षेत्र के ऑर्बिट काम्पलैक्स-1 की सातवी मंजिल के फ्लैट 702 में महिला अधिवक्ता रुचिका गुप्ता की खून सनी लाश मिलने के बाद आरोपी तक पहुंचने में लगी पुलिस पिछले 2 दिन से घूम रही थी। तहकीकात में कभी रुचिका के पति केबी गुप्ता के विरोधाभासी बयानों के कारण पति को हत्यारा माना जा रहा था, तो कभी हत्या के दिन से ही अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 802 में रहने वाले दिव्य कोठारी के भाग जाने के कारण शक की सुई उस पर भी जाकर अटकी। पुलिस कभी इस हत्या को पति-पत्नी के झगड़ों का परिणाम मान रही थी तो कभी ओनर किलिंग से जोडक़र भी देख रही थी।
आखिरकार रुचिका, केबी गुप्ता और दिव्य कोठारी की मोबाइल लोकेशन और डिटेल्स आने के बाद दिव्य कोठारी की इस हत्या में पूर्ण रूप से संलिप्तता जाहिर होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, हालांकि हिरासत में लेने से पहले दिव्य कोठारी खुद फतेहपुरा चौकी गया और रुचिका की हत्या करना कुबूला था, लेकिन पुलिस ने इस बात पर विश्वास नहीं किया और पुष्टि करने के लिए दिव्य के फ्लैट की तलाशी ली, जिसमें पुलिस को रुचिका के खून से सने कपड़े बरामद हुए। साथ ही पुलिस और एफ़एसएल टीम ने दिव्य कोठारी की चप्पल और पैरों की अंगुलियों के बीच एवं नाखूनों की जांच की तो उनमें लगा खून रुचिका का ही पाया गया। इन सबूतों के बाद पुलिस ने शनिवार शाम मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दिव्य कोठारी साइको प्रवृत्ति का है और अपने इस सनकीपन के चलते ही उसने रुचिका की हत्या की थी।
सनकीपन में इतने वार किए कि खुद को भी नहीं पता
13वीं से पहले घर लौटा ‘मृत’ पति, खुल गई पत्नी की बेवफाई की पोल
पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल ने बताया कि ऑर्बिट काम्पलैक्स नं.1 के
फ्लैट नंबर 702 में रहने वाली रुचिका पत्नी कृष्णवल्लभ गुप्ता (जैन) की
हत्या के मामले में पुलिस ने दिव्य (22) पुत्र अरविंद कोठारी को गिरफ्तार
किया है। दिव्य सीए कर रहा है और पूर्व में वह फेल हो गया था। परिजनों
द्वारा पढ़ाई का दबाव डालने के कारण वह मानसिक रूप से तनाव में आकर
साइकोसिस का मरीज बन गया। परिजनों को उसकी बीमारी का पता नहीं चला। आरोपित
ने अधिवक्ता रुचिका के सिर पर टूल्स पाने से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसने
कितने वार किए यह उसे खुद भी पता नहीं चला।
पति ने भी कुबूला था रुचिका को पटक-पटक कर मारना
43की महिला,दिल आया19के लडके पर,अंजाम भयानक
पुलिस
द्वारा दिव्य कोठारी को रुचिका का हत्यारा बताने से पहले यह बात भी सामने
आई थी कि रुचिका के पति केबी गुप्ता ने उससे मारपीट की है। गुप्ता के
इन्हीं बयानों से उसे हत्यारा माना जा रहा था। यह बयान केबी गुप्ता ने
हत्या के दूसरे दिन पुलिस पूछताछ में दिया था, लेकिन फिर अपना बयान बदलते
हुए इस तरह की मारपीट करने से मना कर दिया था। बयानों की इस पलटबाजी के बाद
पुलिस ने जांच को नया मोड़ दिया और दिव्य कोठारी की संदिग्धता को देखते
हुए उसे हिरासत में लिया और कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा करते हुए
दिव्य को एक साइको दिखाते हुए उसे हत्यारा बता दिया।
सब मान रहे थे पति ही होगा हत्यारा
बॉयफ्रेंड की खातिर बहन बनी बैडगर्ल, भाई का किया किडनैप
रुचिका
हत्याकांड में अब तक उसके पति कृष्णवल्लभ गुप्ता पर को ही हत्यारा माना जा
रहा था। पुलिस के चंद अधिकारियों ने भी विरोधाभासी बयान व घटना हाल के
आधार पर गुप्ता को ही दोषी ठहरा दिया था, लेकिन मोबाइल कॉल डिटेल व तकनीकी
आधार पर की गई जांच में पुलिस ने असली आरोपी को सलाखों में डाल दिया। आरोपी
दिव्य के बारे में सुनकर शहरवासी के अलावा कॉम्पलेक्स में रहने वाले सब
चौंक पड़े।
50 से ज्यादा लडकियों को किया ब्लैकमेल...