दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने बांटी डिग्रियां

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 दिसम्बर 2016, 4:47 PM (IST)

रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में शनिवार को हुए पहले दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने छात्र छात्राओं को डिग्रियों का वितरण किया। इस मौके पर राज्यपाल ने स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए कहा कि आज उन्हें अपने कार्यों से सिद्ध करना होगा कि वे इसके लायक हैं। जिससे उनके साथ यूनिवर्सिटी का भी नाम रोशन होगा और उन्हें हर एक अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में प्रदेश की साक्षरता दर सौ फीसदी होगी। लेकिन अब शिक्षा को किताबी बनाने की बजाय व्यवहारिक शिक्षा बनाने की जरूरत है। इस दौरान समारोह में राष्ट्रपति की ओर से भेजे गए संदेश को भी पढ़ा गया। साथ ही उन्होंने यूनिवर्सिटी में राव मोहर सिंह पीठ का भी लोकार्पण किया।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

समारोह के दौरान डिग्री लेने वालों की संख्या में लड़कियों के अधिक होने पर शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि अरे छोरों पढ़ लो, वरना एक दिन उन्हें मजबूरी में यूनिवर्सिटी से छोरों का दाखिला बंद करना पड़ेगा। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह और स्थानीय विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास भी मौजूद थे।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos