जानिए क्यों असुरक्षित महसूस कर रही थी एना फारिस

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 दिसम्बर 2016, 4:42 PM (IST)

हॉलीवुड अभिनेत्री एना फारिस उन दिनों काफी इनसिक्योरिटी फील हुई जब उन्होंने अपने पति क्रिस प्रैट की बेवफाई से संबंधित अफवाहों का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने आप को काफी इनसिक्योरिटी फील की। आपको बता दें कि प्रैट से 2009 में शादी रचाने वाली फारिस ने जब अपने पति से धोखा मिलने की खबरों को सुना तो उन्हें बहुत तकलीफ हुई। हालांकि दोनों पिछले सात सालों से साथ हैं। फारिस ने वेबसाइट पीपुल डॉट कॉम को बताया, क्रिस और मैंने इस बारे में बहुत बात की। हम सार्वजनिक जीवन की एक दंपत्ति के तौर पर कई तरह के विचारों से जूझ रहे थे। हमारा जीवन लोगों के सामने था, वे हमारे बारे में बात कर रहे थे।

# यह हसीना दिन में कई बार लगाती है घोडों की क्रीम!

दरअसल, यह सबकुछ एक टैबलॉयड की वजह से हुआ, जिसने हमारे संबंधों में कड़वाहट को लेकर अफवाहों को हवा देने वाली रिपोर्ट दी थी। अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्हें इन अफवाहों ने काफी दुखी और चिंतित किया। उन्होंने खुद को असुरक्षित भी महसूस किया।
# भारतीय संस्कृति से लगा हॉलीवुड सेलिब्रिटीज का दिल