इस महिला ने की एक गलती, सांपों ने किया जीना मुहाल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 दिसम्बर 2016, 3:13 PM (IST)

सांपों को लेकर आपने खूब कहानियां आज तक सुनी होगी,लेकिन ये कहानी सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। उत्तराखंड के पौड़ी की रहने वाली इस महिला के पीछे सांप इस कदर नाराज है कि इसका पीछा नहीं छोडऩा चाहते। महिला को पिछले एक माह में पांच बार सांप काट चुका है।

हालांकि तुरंत इलाज मिलने से उसकी जान तो बच गई है लेकिन ये सांप उसका पीछा छोडऩे को बिल्कुल तैयार नहीं है।

जानकारी के अनुसार महिला के घर के बाहर एक गौशाला है,एक दिन महिला के घरवालों ने उस गौशाला में ही घुसे एक सांप को मार दिया। उसी दिन के बाद सांप महिला के पीछे पड़े हुए हैं।

स्थानीय लोगों ने गांव में किसी प्रकार का अनिष्ट न हो इसलिये यहां शिव मंदिर भी बनवा दिया है।

# 999 स्टेप पार कर पहुंचे खजाने वाली इस गुफा में

आलम ये है कि जब भी महिला अकेली होती है, उसके आस पास सांप मंडराते रहते हैं और मौका पाते ही संगीता को डस लेते हैं।
# ये छोटी अंगुली खोलती है कई राज