कई भाषाओं को समझने वाला रोबोट, बैंक में करेगा आपकी मदद

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 दिसम्बर 2016, 1:39 PM (IST)

जी हां देश में ऐसे कई होनहार हैं जो ऐसा कारनामा कर देते है जिसे शायद हम सपनों ही महसूस कर सकते है। तमिलनाडु के कोयंबटूर के रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ऐसा रोबोट तैयार किया है जो बैंक में ग्राहकों की मदद करेगा। आपको जानकर हैरानी भी होगी कि ये रोबोट 15 भाषाओं को अच्छी तरह समझ सकता है।

अभी पिछले 8 तारीख के बाद नोटबंदी से देशभर के बैंक में लोगों को भीड़ की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ऐसे में इस साफ्टवेयर के दिमाग में दमदार आइडिया आया कि अगर ये रोबोट अगर इस्तेमाल किया जाता है तो इससे काफी मदद मिल जाएगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के मुताबिक ये रोबोट बैंक में आने वाले कस्टमर को एकाउंट खोलने से लेकर पुराने एकाउंट से जुड़े तमाम सवालों के जवाब दे सकता है।




# 999 स्टेप पार कर पहुंचे खजाने वाली इस गुफा में

रोबोट लोगों को बैंक एकाउंट खोलने की पूरी प्रक्रिया के बारे में आसानी से समझा सकता है। लोगों के सवाल पूछने के बाद रोबोट उसे समझ सकेगा और फिर जवाब देगा।
# ऐसा करने से अगले जन्म में मिलता है भरा-पूरा परिवार