BB:मनु-मोनालिसा की लव लाइफ का होगा खुलासा,क्लास लेंगे सलमान

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 दिसम्बर 2016, 12:08 PM (IST)

बिग बॉस 10 में इस बार का वीकेंड का वार घरवालों और दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प होने वाला है। इस बार वीकेंड के वॉर में सलमान कुछ ऐसा करने वाले हैं जिससे घर वाले और बाहर वाले सब चौंक जाएंगे। दरअसल, इस बार वीकेंड के वॉर में सलमान मोनालिसा के बॉयफ्रेंड और मनु पंजाबी की मंगेतर को बुलाएंगे। क्योंकि मोनालिसा और मनु की एक दूसरे के लिए नजदीकियां उनकी रियल लाइफ में प्रोबलम क्रिएट कर रही हैं जिसे शो में आने से पहले दोनों पीछे छोड़ आए। ऐसा कहा जा रहा है कि इस एपिसोड में सलमान, मोनालिसा और मनु पंजाबी के रिलेशनसिप को लेकर बड़ा खुलासा करने वाले हैं।

# अंगूरी भाभी के खुलासे...सुन कर रह जाएंगे दंग

आपको बता दें के बिग बॉस घर में मनु और मोनालिसा के ​बीच नजदीकियां काफी बढ़ती जा रही है। प्रियंका ने शो में वापस आने के बाद मनु से कह ​भी दिया था कि मोनालिसा से उनकी नजदीकियां बढ़ने की वजह से उनकी मंगेतर ने बिग बॉस देखना तक छोड़ दिया था।

# जब सचमुच फांसी पर झूल जाते प्रिंस नरूला!

वैसे इस ​पर हमेशा मुन और मो​नालिसा ने एक दूसरे को अपना सबसे अच्छा दोस्त ही बताया है। बता दें मनु प्रिया सैनी के मंगेतर हैं तो वहीं मोनालिसा विक्रम सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड हैं। लेकिन दोनों की नजदीकियों के देख कर लगता है कि दोनों ने अपनी पुरानी लाइफ को भल एक नया रिश्ता बनाने में लगे हुए है। वैसे आई खबरों के अनुसार इस बार विकेंड वार में सलमान ​दोनों के रियल लाइफ पार्टनर से मिलवाने के अलावा दोनों की जबरदस्त क्लास भी लेंगे।
# अंगूरी भाभी के खुलासे...सुन कर रह जाएंगे दंग