कीर्ति जल्द शुरू करेंगी इंदू सरकार की शूटिंग

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 दिसम्बर 2016, 10:52 AM (IST)

हाल ही में समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म ‘पिंक’ में अपने अभिनय के लिए सराही जा चुकीं अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी जल्द ही मधुर भंडारकर की फिल्म ‘इंदू सरकार’ की शूटिंग के लिए तैयार हैं। तनवीर बुकवाला द्वारा लिखित ‘वेट’ नामक किताब के रिलीज पर उन्होंने कहा, ‘‘आखिरकार कुछ अच्छा हो रहा है। मैं मधुर भंडारकर की ‘इंदू सरकार’ में काम कर रही हूं। हम 10 दिसंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।’’
# जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं अपनाया ससुराल ने

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 1975 के आपातकाल की पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म की शूङ्क्षटग जनवरी के अंत तक पूरी होगी और मैं दो अन्य फिल्मों की घोषणा करूंगी।’’ आगामी फिल्म में वह महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी।उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की छोटी-सी जगह से अनाथालय में पली-बढ़ी एक ऐसी लडक़ी की कहानी है।
# रणबीर-आलिया बन सकते हैं करीना के सास-ससुर

जिसे बोलने में दिक्कत है, जो खुद को व्यक्त करने में सक्षम नहीं है। फिल्म ‘पिंक’ की सफलता के बाद अपनी यात्रा के बारे में पूछे जाने पर कीर्ति ने कहा कि यह उम्मीद के अनुरूप रही। ‘पिंक’ मेरे करियर का महत्वपूर्ण मोड़ है। फिल्म ने रातभर में सबकुछ बदल दिया।
(आईएएनएस)
# बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा!