उदयपुर। जिले की गोगुन्दा पंचायत समिति क्षेत्र की बगडून्दा व मजावद ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण शिविर आयोजित किए गए। मजावद में आयोजित शिविर में 6 पेंशन के पीपीओ व 8 हिताधिकारी परिचय पत्र जारी किए गए। 8 नामान्तरण किए गए। 2 हेण्डपम्प की मरम्मत के निर्देश दिए गए। शुभ लक्ष्मी योजना के द्वितीय किश्त के 25 चैक वितरित किए गए। बगडून्दा में आयोजित शिविर में 5 पेंशन के पीपीओ व 20 हिताधिकारी परिचय पत्र जारी किए गए। 4 नामान्तरण किए गए। 4 हेण्डपम्प की मरम्मत के निर्देश दिए गए। शुभ लक्ष्मी योजना के द्वितीय किश्त के 8 चैक वितरित किए गए। शिविर के आधार कार्ड व भामाशाह कार्ड भी बनाए गए।
शिविर के बाद तहसीलदार व विकास अधिकारी ने अटल सेवा केंद्र परिसर में 10 पेड़ लगाए गए। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार व विकास अधिकारी को ज्ञापन सौपें। शिविर में उप प्रधान पप्पू लाल राणा, बगडून्दा सरपंच प्रभू लाल मेघवाल, मजावद सरपंच निर्मला गमेती, उपसरपंच भरत मेघवाल, तहसीलदार हुकुम कंवर, विकास अधिकारी मनहर विश्नोई उपस्थित रहे।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी