तीन साल की बेटी की नादानी डॉक्टर पिता पर पडी भारी...जान गई

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016, 8:44 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की आवासीय कॉलोनी में रहने वाले डॉ अखिलेश मिश्रा की बेटी ने खेल-खेल में खुद को कमरे में बंद कर लिया, जिसे बाहर निकालने की कोशिश में वह बालकनी से गिर गए और उनकी मौत हो गई।

मिसरौद थाने से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार रूचि लाइफ कॉलोनी में रहने वाले डॉ मिश्रा का तीन मंजिला मकान है। गुरूवार रात उनकी तीन वर्षीय बेटी ने खेल-खेल में ऊपरी मंजिल के कमरे में खुद को अंदर से बंद कर लिया। परिवार के अन्य सदस्य बेटी को बाहर आने के लिए पुकारते रहे, लेकिन वह चाहकर भी दरवाजा नहीं खोल पाई।
# खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

पुलिस के मुताबिक जब बेटी कमरे का दरवाजा नहीं खोल पाई तो डॉ मिश्रा ने एक कपडे की रस्सी बनाकर बालकनी से कमरे तक जाने की कोशिश की, लेकिन कपडे की रस्सी टूट गई और डॉ मिश्रा नीचे आ गिरे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ मिश्रा एक निजी चिकित्सालय में चिकित्सक थे। (आईएएनएस)
# खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा