मायावती का हाथी अब भैंस हो गया है- केशव

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016, 12:16 PM (IST)

मैनपुरी । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है कि पाकिस्तान द्वारा लगातार भारतीय सैनिक मारे जाने को लेकर चिंता मत करो। उन्होने कहा कि भारत की सेना पर भरोसा रखो, भारत की सेना विश्व के पटल से पाकिस्तान का नामो निशान मिटाना जानती है। इस्लामाबाद की छाती पर तिरंगा फहराना भी जानती है हमें सेना पर भरोसा रखना चाहिए। ईट का जबाव पत्थर से दिया जायेगा । मैनपुरी जनपद सपा का गण वाले सवाल पर केशव मौर्य बोले कि अब वो इतिहास में दर्ज पन्ने के समान है। मैनपुरी सपा का नहीं बल्कि भाजपा का गण है। नोट बंदी को लेकर कहा मोदी जी ने एक ऐतिहासिक काम किया है। हां थोड़ी परेशानी है लेकिन नतीजे बेहतर होंगे । मायावती के लिए कहा कि मायावती ने हाथी पाला था जिसको नोट खिला खिला कर बड़ा किया लेकिन मोदी जी के एक फैसले के बाद वो हाथी अब भैंस से छोटा हो गया है।​
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी


खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी


खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह