कोहरे के कारण लगे रफ्तार पर ब्रेक

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016, 10:06 AM (IST)

अंबाला। उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे ने दस्तक दे दी है! जिसके बाद शुक्रवार को हरियाणा के अंबाला में पड़े पहले कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। जहाँ एक तरफ दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाइवे कोहरे के चलते सुनसान दिखा तो वहीं कुछ वाहन लाइटें चलाकर धीमी रफ्तार से चलते दिखाई दिए। लोगों के अनुसार कोहरा इतना ज्यादा है कि 5 से 10 मीटर दूर देख पाना भी मुश्किल है। वहीं सर्द हवाओं के कारण लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव देखने को मिला है।


साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?