जिला परिषद उपचुनाव में कांग्रेस की प्यारेश्वरी 931 मतों से जीती

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016, 8:12 PM (IST)

जालोर। जिला परिषद के वार्ड 31 के उपचुनावों की मतगणना गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय में की गई। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी प्यारेश्वरी 931 मतों के अंतर से निर्वाचित घोषित की गईं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी अनिल गुप्ता ने बताया कि जालोर जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या 31 (अजा महिला) के उप चुनावों की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में की गई। मतगणना पांच टेबल पर सात राउंड में पूर्ण हुई। ईवीएम से की गई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी प्यारेश्वरी को 5 हजार 294 मत मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी पंखु कुमारी उर्फ पंखुबाई को 4 हजार 363 मत मिले, जबकि 10 हजार 43 कुल मतों में से 386 मत नोटा को मिले। विजयी प्रत्याशी प्यारेश्वरी को निर्वाचित घोषित होने का प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही शपथ ग्रहण भी करवाई।

बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें