यमुनानगर। दिल्ली के आईएसबीटी में परिचालक सुंदर सिंह के कपडे उतरवाकर चैकिंग करने के बाद अचानक हुई परिचालक की मौत के बाद यह मुद्दा पूरे प्रदेश में गर्मा गया है। ऐसे में रोडवेज कर्मचारियों ने पूरे प्रदेश में बसों का चक्काजाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लग गए है। इस मौके पर रोडवेज कर्मचारियों ने जगह जगह अपने बसों को आढा तिरछा खडा कर दिया है। जबकि यमुनानगर बस स्टैण्ड के गेट के आगे बस को खड़ा कर अंदर आने जाने का रास्ता भी बंद कर दिया है वही बसों के अचानक हुए पहिया जाम को लेकर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हालाकि कुछ यात्री ऐसे है जिन्होंने बीच रास्ते में फंसना पड़ गया है।
खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा