IIT में पूछा,क्या सोनम गुप्ता बेवफा है ?

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016, 2:36 PM (IST)

सोनम गुप्ता बेवफा है ये बात दरअसल एक नोट पर लिखा था। जिसकी पिछले महीने सोशल साइट्स से लेकर हर आम आदमी तक की जुबां पर यहीं चर्चा का विषय बना हुआ था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में आईआईटी की इंस्टीट्यूट में होने वाली परीक्षा में पूछा गया था कि क्या सोनम गुप्ता बेवफा है ? आईआईटी गुवाहाटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के एक प्रोफेसर ने परीक्षा में प्रोबेबिलिटी से जुड़े सवाल में सोनम गुप्ता बेवफा है का जिक्र किया।

दरअसल आईआईटी के ही एक स्टूडेंट ने परीक्षा में पूछे गए सवाल को जब सोशल साइट्स पर शेयर किया तो उसे काफी लोगों ने खूब जमकर शेयर किया गया।

कई लोगों ने इस पर चुटीले अंदाज में जवाब भी दिया है कि प्रोफेसर सवाल को सीधे भी पूछ सकते थे लेकिन छात्रों के बीच रोमांचक सवाल बनाने के लिए प्रोफेसर ने ऐसा किया।



दहेज में मिलेंगे 1200 करोड, फिर भी शादी से डर रहे लडके!

यहीं नहीं आईआईटी दिल्ली के सोशियोलॉजी के प्रश्न पत्र में भी नोटबंदी से जुड़ा सवाल पूछा गया है। 10 नंबर के कंपलसरी सवाल में छात्रों को ये बताने को कहा गया कि नोटबंदी से सुसाइट रेट घटेगा या बढ़ेगा ?



इस मंदिर में सोने से गर्भवती हो जाती है महिलाएं!

वहीं आईआईटी दिल्ली की एक प्रोफेसर ने कहा कि सोशल साइंस में हम अक्सर ऐसे मुद्दों को शामिल करने की कोशिश करते हैं जो समसामयिक हो और तेजी से ट्रेंड कर रहा हो।
999 स्टेप पार कर पहुंचे खजाने वाली इस गुफा में