क्रिस वोक्स के दाएं अंगूठे में लगी चोट

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016, 11:18 AM (IST)

नई दिल्ली। भारत दौर पर आई इंग्लैंड के लिए बुरी खबरों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। उसके कई खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। इस फेहरिस्त में हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स का नाम भी शामिल हो गया है। मोहाली में खेले गए श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच में वोक्स को दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी। वोक्स जब इंग्लैंड की दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहे थे तब मोहम्मद शमी की गेंद उनके अंगूठे में जा लगी थी। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक मैच के बाद वोक्स का एक्सरे कराया गया जिसमें उनकी चोट का पता चला।

हालांकि टीम प्रबंधन इस चोट को मामूली बता रहा है। इसके अलावा उनके घुटने में भी चोट है, जिससे उनके चौथे टेस्ट मैच में खेलने की संभावना कम है। इससे पहले सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद और स्पिन गेंदबाज जफर अंसारी चोटिल होकर दौरे से बाहर हो गए हैं। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन चोट की वजह से दूसरा और स्टुअर्ट ब्रॉड तीसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे।

इन्होंने कोहली को बताया रोल मॉडल



टॉप 10 में दो बार इसलिए आया विराट कोहली का नाम

इंग्लैंड के युवा सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपना रोल मॉडल बताया है। हसीब, कोहली के बड़े प्रशंसक हैं और उन्होंने मोहाली में तीसरे टेस्ट की समाप्ति के बाद उनसे बल्लेबाजी के गुर भी सीखे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें हसीब, कोहली से टिप्स लेते नजर आ रहे हैं। कोहली ने हसीब से काफी देर तक बातचीत कर उन्हें कई तकनीक के बारे में बताया। इस दौरान हसीब बड़े ध्यान से कोहली की बातें सुनते रहे।


आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

हसीब तीसरे टेस्ट में शमी की गेंद पर चोटिल हो गए थे। उनकी उंगली पर शमी की तेज रफ्तार गेंद लगी थी, जिसके बाद वे दूसरी पारी में ओपनिग करने नहीं उतरे थे। दूसरी पारी में इंग्लैंड 107 रन पर छह विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था उस समय वे आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और नाबाद 59 रन की पारी खेली। हसीब की चोट देखते हुए कप्तान एलिस्टेयर कुक ने उन्हें इंग्लैंड वापस भेजने का फैसला किया। हालांकि इंग्लैंड की पूरी टीम आराम करने के लिए दुबई गई है।

बोर्ड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे ये



आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद)। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डेरेन ब्रावो वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) के खिलाफ कानूनी कदम उठाने वाले हैं। ब्रावो को हाल ही में जिम्बाब्वे में त्रिकोणीय श्रृंखला से पहले टीम से बाहर कर दिया गया था। ब्रावो का दावा है कि उन्हें अनुबंध के संबंध में बोर्ड के अध्यक्ष डेव कैमरून के साथ विवाद के बाद दौरे पर मौजूद प्रबंधन समिति ने टीम के बाहर किया। अंग्रेजी अखबार-द गार्जियन ने लिखा है कि ब्रावो के वकील ने डब्ल्यूआईसीबी को पिछले सप्ताह ही नोटिस भेजा है।


जहीर के नाम पर इसलिए नहीं लगी मुहर

टीम के लिए लगातार रन बना रहे ब्रावो को शीर्ष अनुबंध में जगह नहीं दी गई और उन्हें ग्रेड सी के तहत अनुबंधित किया गया। ब्रावो और कैमरून के बीच विवाद तब सामने आया था जब कैमरून ने ब्रावो को नजरअंदाज करने का कारण उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी को बताया था। ब्रावो ने इसके बाद सोशल मीडिया पर कैमरून की आलोचना की थी और कहा था कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें ग्रेड ए श्रेणी का अनुबंध नहीं दिया गया। अपने ट्विट में ब्रावो ने बोर्ड अध्यक्ष को बिग इडियट कहा था।

(IANS)

इस मामले में पहले नंबर पर हैं विराट कोहली, देखें टॉप-10