अजमेर। शिक्षा राज्यमंत्री प्रो.वासुदेव देवनानी ने बुधवार को सूचना केन्द्र में विज्ञान भारती द्वारा आयोजित प्रथम अजयमेरू विज्ञान मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम प्रो. देवनानी ने कहा कि भारत एक महान देश है। हमारा प्राचीन इतिहास प्रत्येक क्षेत्र में गौरवशाली उदाहरणों से भरा पड़ा है। विज्ञान के क्षेत्रा में भी हमने पूरे विश्व को महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारत की यह प्राचीन परम्परा विज्ञान के प्रत्येक क्षेत्रा में झलकती है।
भगवान श्री गणेश के सिर पर हाथी के सिर का प्रत्यारोपण हो, महाभारत में संजय का धृतराष्ट्र को युद्व का आंखो देखा हाल बताना हो या अजंता एलोरा की गुफाओं में सैंकड़ों सालों से संरक्षित भित्ती चित्रा हो यह सभी भारत की समृद्ध वैज्ञानिक परम्परा को दर्शाते हैं। अंग्रेजों की गुलामी के दौरान हमारी इस महान विरासत को षड्यंत्र पूर्वक पाठ्यक्रम और इतिहास के साक्ष्यों से हटा दिया गया। राज्य सरकार देश के इस प्राचीन गौरव को पुन स्थापित करने के लिए पूरी गम्भीरता से प्रयास कर रही है। हमने राष्ट्र गौरव से जुड़े प्रत्येक नाम को पाठ्यक्रम में जोडऩे का प्रयास किया है। यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शनी लगायी है। इस प्रदर्शनी को और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। राज्य स्तर पर विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की जागरूकता बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग अपने प्रयास और तेज करेगा।
सौ घंटे काम करो, नौ हजार रुपए लो
विज्ञान भारती के संरक्षक पुरूषोत्तम परांजपे ने कहा कि महान वैज्ञानिक
श्री जे.सी.बसु के जन्मदिवस की स्मृति में हमने विज्ञान मेले का आयोजन किया
है। इसमें 27 सरकारी गेर सरकारी स्कूलों ने भाग लिया । जिसमे कई बच्चों ने
आने बनाए मोडर्म की प्रस्तुत किया जिनकी एक प्रदर्शनी लगाई गई इसके अलावा
विज्ञान विषय पर चित्रकला की भी प्रतियोगिता आयोजित की गई । उन्होंने कहा
पूरे विश्व को विद्युत तरंगों से संबंधित बसु का आविष्कार एक विशेष देन है।
यही आविष्कार वर्तमान में मोबाईल के उपयोग का भी आधार है। कार्यक्रम में
मालिनी अग्रवाल ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की आवश्यकता बतायी।
कार्यक्रम में अध्यक्ष पीराराम सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक
उपस्थित थे। इससे पहले सूचना केन्द्र की प्रदर्शनी दीर्घा में
विद्यार्थियों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी ने सबका मन मोह लिया। विज्ञान
मेले का समापन गुरुवार को होगा।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज