मोबाइल पर गेम खेलन से मना किया तो फांसी लगाकर दी जान

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 30 नवम्बर 2016, 7:04 PM (IST)

सोनीपत। छोटे भाई ने बडे भाई से गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगा। बडे भाई ने मना कर दिया इसे लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इससे नाराज बडे भाई ने पंखे से लटक आत्म हत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया।मुरथल स्थित आरके कालोनी निवासी कुतुबदिन (15) वर्षीय किशोर अपने भाई के साथ मोबाइल पर गेम खेल रहा था। छोटे भाई ने गेम खेलने की इच्छा जताई। तो दोनों में गेम खेलने को लेकर झंगड़ा हो गया। जिससे नाराज होकर कुतुबदिन ने कमरे में जाकर पंखे से लटकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरके कालोनी में फांसी लगाकर एक बच्चे ने आत्हत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागगिक अस्पताल में भेजा जहां बुधवार दोपहर को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

13वीं से पहले घर लौटा ‘मृत’ पति, खुल गई पत्नी की बेवफाई की पोल