सम्पर्क पोर्टल से आमजन को मिले राहत:संसदीय सचिव

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 30 नवम्बर 2016, 5:46 PM (IST)

श्रीगंगानगर । जिले के दौरे पर पहुंचे संसदीय सचिव भेराराम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। संसदीय सचिव ने सर्किट हॉउस में जनसुनवाई करते हुए लोगों को राहत देने की बात कहीं। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने संसदीय सचिव को माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं संसदीय सचिव ने जनसुनवाई के दौरान परिवादियों को कहां की अगर सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत की गयी है, तो सम्बन्धित विभाग से राहत नहीं मिलने पर उसकी शिकायत की जाए ताकि शिकायत का गल्त निस्तारण करने वाले अधिकारियो-कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कारवाई करने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा जाएगा। वहीं पिछले कुछ दिनों से धरने पर बैठे नर्सिंगकर्मीयों ने भी उन्हें ज्ञापन दिया और सरकार द्वारा नर्सिंगकर्मियों के समाप्त किये गए पदों को बहाल करने की मांग की। संसदीय सचिव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहां की 15 जनवरी 2014 से लेकर अगस्त 2014 तक 30 हजार 423 प्रकरणों सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज हुए जिसमे से अधिकतर शिकायतों का निस्तारण किया जा चूका है।


साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?