भगवंत मान के खिलाफ एक ओर शिकायत

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 30 नवम्बर 2016, 3:48 PM (IST)

अमृतसर। सांसद भगवंत मान द्धारा गुरुवाणी के शब्दों को तोड़ मरोड़ पर पेश करने के मामले में बुधवार को आर पी सिंह द्धारा भगवंत मान के खिलाफ अकाल तख्त के जत्थेदार को शिकायत दी है। जत्थेदार का कहना है की इस मामले में पांच सिंह साहिबानों की मीटिंग में विचार किया जाएगा। शिकायत के अनुसार सांसद भगवंत मान ने एक स्टेज शो के दौरान राज करेगा खालसा मड़ासी रहे न कोई शब्दों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया था। हालांकि ये वीडियो काफी पुराना है। इस सबंध में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आर पी सिंह की ओर से दी जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह को दी शिकायत मान की परेशानियों में ईजाफा कर सकती है। ज्ञानी गुरबचन सिंह के मुताबिक उन्हें एक कम्लेंट मिली है जिसमे भगवंत मान ने खालसा पंथ के शब्दो को तोड़ मरोड़ कर बोला है इसमें पञ्च सिंह साहिबानों की मीटिंग में विचार किया जाएगा।


खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह