जहां-जहां केजरीवाल वहां-वहां होंगे प्रदर्शन

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 30 नवम्बर 2016, 2:05 PM (IST)

अमृतसर। शहर में अरविन्द केजरीवाल की रैली के बाहर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आशिक पार्टी के बैनर पकड़े हुए थे। इस दौरान मौके पर उपस्थित पुलिस ने महिलाओं को रैली स्थल से खदेड़ कर दूर किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि अरविन्द केजरीवाल के मंत्रियों का महिलाओं के प्रति नजरिया ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जहां-जहां रैली करेंगे वे लोग भी वहां विरोध प्रदर्शन करेंगे।


बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज