US:दावानल से 3 की मौत,250 इमारतें नष्ट

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 30 नवम्बर 2016, 1:49 PM (IST)

वाशिंगटन। अमेरिका के टेनेसी राज्य में फैली जंगल की आग में तीन लोगों की मौत हो गई और 250 से अधिक इमारतें नष्ट हो गई। सेवियर काउंटी के मेयर लैरी वाटर्स ने संवाददाताओं को मंगलवार को बताया, अभी हमारे पास अधिक जानकारी नहीं है।

मृतकों के परिजनों से संपर्क किया गया है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हवा के साथ फैली आग का प्रभाव पूरे जंगल में देखने को मिला है, जिससे 100 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और हजारों निवासियों को पलायन करना पड़ा।

इस क्षेत्र को पिछले महीनों अत्यधिक सूखे का भी सामना करना पडा था। राज्य की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने बताया, गालिॅनबर्ग से करीब 14,000 लोग रातों-रात पलायन कर गए।



खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

आग में यहां 16 मंजिला होटल और एक अपार्टमेंट सहित 150 से अधिक इमारतें नष्ट हो चुकी हैं। कम से कम 12 लोग स्थानीय अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। 400 से अधिक दमकलकर्मियों को सोमवार रात से अलग-अलग पाली (शिफ्ट) में आग पर नियंत्रण पाने के काम में लगाया गया।

बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें