जोधपुर की यात्रा पर आएंगे राज्यपाल, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 30 नवम्बर 2016, 12:19 PM (IST)

जोधपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह तीन दिवसीय यात्रा पर दो दिसम्बर को जोधपुर आएंगे। राज्यपाल दो दिसम्बर को दोपहर 4.10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सिंह अपनी यात्रा में विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। राज्यपाल 3 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वे दोपहर 2.30 बजे विश्वविद्यालय न्यू कैम्पस में नवनिर्मित महिला छात्रावास का लोकार्पण करने के बाद स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। राज्यपाल इसके बाद सेनापति भवन के पास मैनेजमेंट स्टडीज का लोकार्पण करेंगे। राज्यपाल 4 दिसम्बर को सुबह 11.30 बजे नान्दड़ाकला गांव जाएंगे। वे वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सर्किट हाउस आएंगे और दोपहर 2.30 बजे जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?