कृष्ण की धरती पर ही कृष्ण को सपा सरकार ने बंद किया- रीता बहुगुणा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 30 नवम्बर 2016, 11:44 AM (IST)

लखनऊ। भाजपा नेत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि आने वाला चुनाव उत्तर प्रदेश की धारा को बदलेगा। सपा की इस सरकार को हटाकर बीजेपी की सरकार को लाने के लिये हमें कटिबद्ध होना होगा। भगवान कृष्ण की धरती पर ही भगवान कृष्ण को ही सपा सरकार ने बंद कर रखा है सपा बसपा दोनो को ठिकाने लगाना है। उत्तर प्रदेश में बसपा और सपा की 5 साल साल की ठेकेदारी से जनता परेशान है। जिससे उत्तर प्रदेश पिछड़ गया है, न किसानों को पानी मिल रहा है न बिजली मिल रही है, न किसानों को खाद मिल रही है , और न ही सरकार नौजवानो को रोजगार दे पा रही है। ऐसी सरकार का परिवर्तन करना है। उत्तर प्रदेश में परिवर्तन, भ्रष्टाचार के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ, यमुना मईया गंदी है इसके खिलाफ परिवर्तन के लिये यह परिवर्तन यात्रा निकाली गयी है।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos