नोटबंदी से महिला की गई जान

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 29 नवम्बर 2016, 9:42 PM (IST)

मानसा। इस नोटबंदी कारण कई लोगों की जानें जा चुकीं है। जिसके चलते देश में भारी जलसे हो रहे है। इसे लेकर लोग भारी विरोध प्रकट कर रहे है।
मंगलवार को मानसा में भी इस नोटबंदी ने एक बेहद गरीब महिला की जान ले ली।
जानकारी अनुसार शहर के वार्ड निवासी चार की महिला नीलम रानी तथा उसका पति गरीब गदास जो कि अपने परिवार का गुजारा चलाने के लिए कड़ी मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोशण कर रहे थे। उक्त महिला स्थानीय कई घरों में झाड़ू पोचा लगाने तथा उसका पति शहर में ही मजदूरी कर अपने एक बेटा व एक बेटी पाल रहे थे।
जानकारी अनुसार नीलम रानी का शहर के रेलवे स्टेशन के पास अलाहबाद बैंक में खाता था। तथा कुछ बीमार चल रही थी। जानकारी के चलते वह करीब दोपहर के बारह बजे लोगों के घरों का काम खत्म कर अपने खाते में कुछ रुपए निकलवाने बैैंक की कतार में खड़ी हुई, वहां उसे शाम के चार बज गए मगर उसकी बारी नहीं आई। लोगों के बताने मुताबिक उसे कतार में खड़े चक्कर आने लगे। वह वहां से अपने घर के लिए चली आई तथा अपने घर में आकर चारपाई पर लेट गई। उसके परिजनों ने जैसे उसकी हालत देखने पर शोर मचाने लगे तथा एकत्र हुए पड़ोसियों ने उसके उपचार के लिए उसकी सहायता तहत उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी रासते में ही मौत हो गई। इसे लेकर लिबरेशन नेता अमरीक समायो, एकटू नेता जरनैल सिंह तथा पूर्व पार्षद रामपाल ने जिला प्रशासन से पीडित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह