हमारे बच्चे तो चले गए, दूसरों के बच्चों का नहीं हो ऐसा हाल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 29 नवम्बर 2016, 9:31 PM (IST)

बूंदी। जिला मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में चार दिनों में एक ही तरह से दो स्वस्थ नवजात बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चों के पीडि़त परिजनों ने जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

परिजनों ने भावुक होते हुए दोनों बच्चों के फोटो कलेक्टर को दिखाते हुए कहा कि हमारे बच्चे तो चले गए, लेकिन किसी और बच्चे का ऐसा हाल न हो, इसलिए गुहार लगाने आए हैं। दोनों बच्चों के दादा नैनवां रोड निवासी हातिम भाई व बड़ोदिया निवासी साबिर हुसैन ने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा के साथ जिला कलेक्टर को आपबीती बताई। हातिम भाई ने बताया कि 26 नवंबर को उनकी पुत्रवधू जो अभी भी मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में है को पुत्री हुई थी। 27 नवंबर को टीका लगाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। पूरे हॉस्पिटल में वे और उनकी पत्नी डॉक्टरों को ढूंढ़ते रहे, लेकिन कोई नहीं मिला।


बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

28 नवंबर को सुबह बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बड़ौदिया निवासी साबिर हुसैन ने कहा कि उनकी पुत्रवधू को 21 नवंबर को पुत्र हुआ था, जो पूरी तरह स्वस्थ था। 22 नवंबर को टीका लगाने के बाद तबीयत बिगड़ी तो कोई सुधार नहीं हुआ। चिकित्सालय में स्टाफ से कहा तो ध्यान नहीं दिया गया। 23 नवंबर को डिस्चार्ज कर जबरन छुट्टी दे दी और अगले दिन 24 नवंबर को तडक़े ही बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। बूंदी लाकर डॉ. गगरानी को दिखाया, लेकिन बच नहीं सका। दोनों बच्चों के मरने के बाद पूरा शरीर नीला हो गया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा ने जिला कलेक्टर से कहा कि निर्दोष बच्चों की मृत्यु में चिकित्सालय प्रशासन की लापरवाही जिम्मेदार है।


खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

चिकित्सालय में भर्ती हीना की बच्ची की सोमवार को ही मृत्यु हो गई, लेकिन उसे अभी तक यह बता रखा है कि बच्ची का आईसीयू में इलाज चल रहा है। बच्ची की मांं इस बात से ही गहरे सदमे में है। परिवार वालों की अभी तक हिम्मत नहीं हो रही कि उसे बेटी की मौत के बारे मे कैसे बताएं। दो बच्चों की असामयिक मौत का गंभीर मामला सामने आने पर जिला कलेक्टर ने कमेटी गठित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होने कहा कि पीएमओ के अलावा दो अन्य सदस्य को जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं। प्रतिनिधिमंडल मे दिवंगत बच्ची के पिता हयात अली, दादी सरफराज बेगम, परिजनों के साथ पीसीसी सदस्य नवैद केसर लखपति, उग्रसेन मीणा, अनूप चंदेल, एडवोकेट गोपाल दीक्षित, बिग्रेड के संभागीय अध्यक्ष गयासुद्दीन भट्टी, जिलाध्यक्ष गुलशन नायक, उपाध्यक्ष शब्बीर भाई, नगर अध्यक्ष आबिद हुसैन, पराना बानो, दिलकश बानो, रईसा बानो, शाहीन बानो आदि सम्मिलित थे।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह