आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 29 नवम्बर 2016, 3:12 PM (IST)

झुंझुनूं। चिराना में शुक्रवार को हुई चेन स्नेचिंग की वारदात के बाद ग्रामीणों ने अब सख्त रुख अपना लिया है। इस संबंध में थाना अधिकारी को ज्ञापन दिया गया और जल्दी चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में चोरों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। पहले रात में काफी चोरियां हो चुकी हैं लेकिन, आरोपी पकड़ में नहीं आने के कारण दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग जैसी वारदात हुई। आमजन के मन में भय का माहौल है। थानाधिकारी ने कहा कि कुछ साक्ष्य मिले हैं, इनके आधार पर आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस दौरान रामावतार अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, लोकेश शर्मा, सुशील अग्रवाल, भवानी सिंह, कर्णवीर सिंह, अंकित बोहरा, अंकित पारीक, गोपाल सिंह, आनंद सिंह, मनस्वी शर्मा आदि मौजूद थे।


साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?